काग्रेस पार्टी ;चुरहट इकाई द्वारा मप्र कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान की मौजूदगी में किसानो और लोगो की बिजली की समस्या को लेकर मवई विद्युत् वितरण कार्यालय का घेराव और धरना प्रदर्शन किया गया


25 नबम्बर काग्रेस पार्टी ;चुरहट इकाई द्वारा मप्र कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान की मौजूदगी में किसानो और लोगो की बिजली की समस्या को लेकर मवई विद्युत् वितरण कार्यालय का घेराव और धरना प्रदर्शन किया गया धरना प्रदर्शन के दौरान कमलेंद्र सिंह कहा कि मवई डी सी अंतर्गत कई गांवों में ट्रांसफार्मर की कमी और जहा ट्रांसफार्मर जल गए हैं उनका ठीक तरीके से रिपेयर नही किया गया लापरवाही बरती गई जिससे किसान आम नागरिक गरीब मजदूर को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है वही आईटी सेल के पंकज सिंह ने कहा की किसान आम नागरिक गरीब मजदूर आज बिजली के भारी भरकम बिल के बोझ से दबा हुआ हैं बिजली विभाग के अड़ियल रवैए से जनता परेशान हैं किसान किससे गोहर लगाए गरीब मजदूर की हालत इतनी दयनी हैं कि वो इतने भारी भरकम बजली के बिल को कैसे भरेगा आज कल तो बिजली के तार मे नही बिजली के बिल में करेंट लगता। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान ने कहा आज किसान को सबसे ज्यादा बिजली कि जरुरत है क्या उसे बिजली मिल रहीं हैं नही मिल रहीं हैं क्युकी बिजली की अघोषित कटौती से किसान परेशान हैं अगर बिजली है तो लो वोल्टेज भी बड़ी समस्या है। घेराव और धरना प्रदर्शन के वाद काग्रेस पार्टी चुरहट इकाई ने अपनी मांगो का ज्ञापन तहसीलदार चुरहट को सौप कर समस्या के जल्द से जल्द निराकरण की मांग की। ज्ञापन के बाद तहसीलदार चुरहट और मप्र कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान ने मिडिया को अपनी प्रतिक्रिया दी।
