कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी ने रविवार को समस्त शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री स्कूलों के प्राचार्यो से सीधा संवाद किया।


कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी ने रविवार को समस्त शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री स्कूलों के प्राचार्यो से सीधा संवाद किया। गतवर्ष जिन विद्यालयों में बेहतर परीक्षा परिणाम रहा था कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा बधाई देते हुये परीक्षा परिणाम को मेन्टेन रखने और बेहतर करने हेतु प्रेरित किया गया। जिन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम कमजोर रहा था उन्हें समक्ष में बुलाकर गतवर्ष किये गये प्रयास की जानकारी ली गयी एवं इस वर्ष क्या प्रयास कर रहे है इसकी भी जानकारी से रूबरू हुये। कलेक्टर ने कड़े शब्दों में स्पष्ट किया है कि जिन विद्यालयों का रिजल्ट गतवर्ष अच्छा नहीं था उन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्हे अधिक मेहनत करनी होगी, अच्छा परिणाम लाना होगा। जो भी कमी रह गई है उसे पूरा करें। सभी को मिलकर माहौल बनाना है, शिक्षा के क्षेत्र में मनोबल से काम करना होता है। जो काम अच्छे स्कूल कर रहे हैं वही काम सभी को करना है। कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि परीक्षा परिणाम अच्छा प्राप्त करना एक दिन का काम नहीं होता इसके लिये पूरे वर्ष भर मेहनत एवं कठिन परिश्रम करना होता है।
