महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा करवा चौथ का व्रत


कृतिका सीधी :
करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सभी व्रतों में सबसे खास है इस दिन महिलाएं दिन भर भूखी.प्यासी रहकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं इस दिन मुख्य रूप से भगवान गणेश गौरी तथा चंद्रमा की पूजा की जाती है चंद्रमा को सामन्यत आयु सुख और शांति का कारक माना जाता है इसलिए चंद्रमा की पूजा करके महिलाएं वैवाहिक जीवन मैं सुख शांति तथा पति की लंबी आयु की कामना करती हैं 4 नबम्बर को सीधी शहर में महिलाएं सुबह से निर्जला व्रत रख कर रात को चंद्रमा के दर्शन और पूजा के बाद चलनी से चाँद और अपने पति के दर्शन के बाद व्रत तोड़ा और पति की लंबी आयु की कामना की

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
