4 नवम्बर को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल द्वारा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2021 का कार्यक्रम निर्धारित किया गया

0 247
Main Ad1

Kritika sidhi :

1 4 नवम्बर को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल द्वारा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2021 का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01.01.2021 की अर्हता तिथि का 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र व्यक्तियों का नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज किया जायेगा। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षल पंचोली ने समस्त उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आयोग के निर्देशानुसार समस्त कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। जारी कार्यक्रम अनुसार एकजाई प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 25.11.2020 को, दावे आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 25 नवम्बर से 24 दिसम्बर तक, विशेष कैम्प की तिथि 12 एवं 13 दिसम्बर तथा 19 एवं 20 दिसम्बर को, दावे आपत्तियों का निराकरण 07.01.2021 तक, निर्वाचक नामावली का विभिन्न पैरामिटरों पर परीक्षण एवं अंतिम प्रकाशन की अनुमति प्राप्त करने की तिथि तथा डेटाबेस को अद्यतन करना 14.01.2021 के पूर्व एवं निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 15.01.2021 को किया जायेगा।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer