कलेक्टर श्री चैधरी ने उपस्थित रहकर तहसील गोपद बनास अंतर्गत ग्राम सतनारा कोठार में धान फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण अवलोकन किया

0 225
Main Ad1

कृतिका सीधी :

शासन के निर्देशानुसार जिले में खरीफ सीजन के लिए फसल कटाई प्रयोग पटवारियों एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा किए जा रहे हैं। फसल कटाई प्रयोग के आधार पर ही फसल की उत्पादकता निर्धारित होती है तथा कृषकों के लिए नीति निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। फसल कटाई प्रयोग सही ढंग से हो इसके लिए कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा राजस्व अधिकारियों एवं कृषि अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। इसी क्रम में विगत दिवस कलेक्टर श्री चैधरी ने स्वयं उपस्थित रहकर तहसील गोपद बनास अंतर्गत ग्राम सतनारा कोठार में धान फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण अवलोकन किया। इस अवसर पर तहसीलदार लक्ष्मीकांत मिश्रा सहित राजस्व, कृषि, फसल बीमा एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री चैधरी ने उपस्थित ग्रामीण जनों से चर्चा कर जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर–

News TOP Footer