चुनावों की कोई आवश्यकता नहीं थी यह लोभियों और दलबदलुओं की ओर से थोपा गया चुनाव है कहा पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने

0 347
Main Ad1

कृतिका सीधी :

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने उप चुनाव के लिए हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के नेवरी में कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया उन्होंने कहा कि आप सभी इस बात से सहमत होंगे कि चुनावों की कोई आवश्यकता नहीं थी यह लोभियों और दलबदलुओं की ओर से थोपा गया चुनाव है यह चुनाव शिवराजसिंह और सिंधिया की असीमित महत्वाकांक्षा संतुष्ट न होने के कारण हो रहा है अजयसिंह ने कहा कि 15 साल के शिवराज कुशासन के बाद जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपी थी मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश को एक साफ सुथरे व्यक्ति कमलनाथ मिले थे वे ऐसे मुख्यमंत्री थे जिन्होने एक विकसित मध्यप्रदेश का सपना देखा था शायद उनकी गलती थी कि उन्होंने महत्वाकांक्षी योजनाओं पर काम शुरू किया कि युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार मिले उन्हें गुजरात महाराष्ट्र न भटकना पड़े उन्होंने किसानों की समस्या दूर करने के लिए उनका कर्जा माफ किया मिलावटखोरों के खिलाफ आंदोलन खड़ा किया बिजली की दरें इतनी घटा दीं कि आम आदमी सिर्फ उसकी ही बात करता था गरीबों की पेंशन दुगनी कर दी कन्या विवाह का पैसा दुगना कर 51 हजार कर दिया क्या यह सब उनकी गलती थी अजय सिंह ने कहा कि यह सब शिवराजसिंह को रास नहीं आया उन्हें घबराहट होने लगी कि यदि कमलनाथ पूरे पाँच साल रह जाएंगे तो लोग हमें भूल जाएँगे इसी डर के कारण वे षड्यंत्र और विधायकों की खरीद फरोख्त के रास्ते चल दिये और साम दाम से सरकार गिरा दी अब यह लड़ाई भाजपा और जनता के बीच है आप सभी को तीन तारीख को बता देना है कि यहाँ लोग षड्यंत्र से बनी सरकार का साथ नहीं देंगे आज अष्टमी का दिन है मेरा सौभाग्य है कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर मैं आपके साथ हूँ आज आप सभी से मैं वायदा लेकर जाऊंगा कि कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल को भारी बहुमत से जिताएंगे चुनावी सभा में पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा पूर्व विधायक अंतरसिंह दरबार पूर्व विधायक राजेंद्रसिंह बघेल और कांग्रेस के पदाधिकारी भीड़ भरी जनसभा में उपस्थित थे

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer