रावण दहन की पूर्व संध्या पर जिले के पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा


कृतिका सीधी :
विजयदशमी के पर्व पर जिले के कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी ने जिले वासियों को शुभकामनाएं दी हैं उन्होंने कहा है कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है आगे उन्होंने कहा कि हमें रावण के पुतले के साथ अपने अंदर की बुराइयों को भी खत्म करना होगा इसके साथ ही उन्होंने सीधी जिले के समस्त नागरिकों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने का भी अनुरोध किया है। जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने विजयदशमी के मौके पर सीधी जिले के नागरिकों को विजयदशमी के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है इसके साथ ही उन्होंने लोगों से जिले में कानून व्यवस्था के नियमों का पालन करने का अनुरोध किया है उन्होंने कहा कि हमें सभी तरह की सामाजिक बुराइयों पर भी विजय पानी है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
