कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी तथा पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत द्वारा मूर्ति विसर्जन स्थल बहरी में जोगदहा घाट, चुरहट में कोलदहा घाट एवं शिकारगंज का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए

0 621
Main Ad1

कृतिका सीधी

  1. कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी तथा पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत द्वारा मूर्ति विसर्जन स्थल बहरी में जोगदहा घाट, चुरहट में कोलदहा घाट एवं शिकारगंज का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान भी कोरोना प्रोटोकॉल, प्रतिबंधात्मक आदेश और शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये।उन्होंने अधिकारियों को सभी विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु बेरीकेटिंग करने के साथ ही विसर्जन दिवस पर लाइफ जैकेट तथा बोट अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के साथ गोताखोरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि निर्धारित संख्या में ही व्यक्ति तटों में उपस्थित हो यह सुनिश्चित हो तथा मूर्ति विसर्जन मानक सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रशासनिक अमले द्वारा किया जाए। विसर्जन स्थल पर डीजे का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। विसर्जन स्थल पर अस्थाई रूप से लाइट, शौचालय तथा पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। विसर्जन स्थल पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए गए हैं। विसर्जन स्थल पर फर्स्ट एड किट तथा चिकित्सकों एवं एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगों से अपील की गई है कि विसर्जन के समय केवल सीमित संख्या में ही लोग आयें अनावश्यक भीड़-भाड़ नहीं लगाएं तथा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु कोरोना प्रोटोकॉल, प्रतिबंधात्मक आदेश और शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करें। विसर्जन स्थल पर पूरी सावधानी रखें जिससे कोई भी अप्रिय घटना घटित नहीं हो। इस अवसर पर अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले, उपखंड अधिकारी सिहावल सुधीर बेक, चुरहट अभिषेक सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज

ख़बरें जरा हट कर –

News TOP Footer