पैसों के लिए जनता के वोट को गिरवी रखने वाले लोग रावण से कम नहीं है कहां पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने

0 207
Main Ad1

Kritika sidhi :

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने एक बयान जारी करके नागरिकों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जन सेवा की झूठी बातें करने वाले और पैसों के लिए जनता के वोट गिरवी रखने वाले रावण से कम नहीं है। ऐसे रावणों का वध अब जनता ही करेगी। जनता असली रावणों को पहचानती है। जनता सच्चाई जानती है उसे सच का साथ देने से कोई नहीं रोक सकता। सिंह ने कहा कि रावण समझते हैं कि पैसे बांट देंगे। उन्हें नही मालूम कि जनता पैसों के लिए अपने मान सम्मान पर आंच नहीं आने देगी उन्होंने कहा कि अपना जमीर बेचने के बाद अब धोखेबाजों के पास कुछ नहीं बचा खुद को बेचकर जो धन कमाया वो कितने दिन चलेगा ऐसे विश्वासघाती तमगे के साथ जनसेवा की झूठी बातें करना धोखेबाजी से कम नहीं। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने अपने आपको कंस मामा साबित कर दिया है। सत्ता के लिए अपने लालच को इतना बढ़ा लिया है कि अब जनता से कह रहे है लालच का साथ दो। जनता न्याय करेगी। जनता सच को चुनेगी। जनता चाहती है कि वह ऐसा न्याय दे कि भविष्य में पूरे देश मे नेताओ को सबक मिले कि जनता के वोटों का सौदा करने का क्या परिणाम होता है।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा बात कर –

News TOP Footer