इमरती देवी के ऊपर कमलनाथ के बयान पर सीधी भाजपा ने रखा मौन व्रत


कृतिका सीधी :
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सरकार की महिला मंत्री श्रीमती इमरती देवी के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की टिप्पणी के विरोध में आज सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान की अगुवाई में सैकड़ों भाजपाइयो ने स्थानीय विथिका परिसर में दो घंटे का मौन व्रत किया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की टिप्पणी के प्रति विरोध जताते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि कमलनाथ की मती भ्रष्ट हो गई है।कमलनाथ की अभिव्यक्ति कांग्रेस की सोच उजागर करती है।आइटम जैसे शब्द का प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण है।नवरात्र में मात्र शक्ति का अपमान आने वाले उप चुनाव में कांग्रेस को मटिया मेट कर देगा।मैं कड़े शब्दों में इसकी निंदा करता हूं और प्रदेश की जनता से अपील करता हूं कि कमलनाथ का सामूहिक समाजिक बहिष्कार करें और आगे आने वाले चुनाव में कांग्रेस की जमानत जप्त कराकर नारी शक्ति के सम्मान की ताकत से परिचित करावे। जैसे धरना समाप्त हुआ वैसे ही नारी शक्ति के सम्मान में महिला मोर्चा ने कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए कमलनाथ के पुतले की सव यात्रा निकालते हुए कमलनाथ मुर्दाबाद मुर्दाबाद नारी शक्ति के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगाते हुए स्थानीय कलेक्ट्रेट चौक में पुतला दहन कर गहरा आक्रोश व्यक्ति किया।मोर्चे की अध्यक्ष सरस्वती बहेलिया ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कमलनाथ की टिप्पणी अमर्यादित और असमाजिक है।ऐसे घटिया लोगों को कांग्रेस तत्काल बाहर करें जिस कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला हो उस के पदाधिकारियों की सोच इस प्रकार की हो यह बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा जिला मंत्री अंजू पाठक ने कहा कि हमारे यहां माताएं बहनें और बेटियां पूँजी जाती हैंएउन्हें आइटम जैसे शब्दों का प्रयोग नहीं किया जा सकता।हम महिलाएकांग्रेस नेतृत्व सेे मांग करते हैं कि कमलनाथ को पार्टी से बाहर करें।वहीं समूह की जिला प्रभारी सुुुनीता रानी वर्मा ने कहा कि कि कमलनाथ ने समूची नारी शक्ति काअपमान कर के मा की कोख को कलंकित किया हैकमलनाथ सार्वजनिक रूप से माॅफी मांगे। इसअवसर पर प्रमुख रुप से प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य के के तिवारीएपूर्व जिलाध्यक्ष डा राजेश मिश्रा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य उपेंद्र सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष रामप्रसादबैश पार्टी के नेता जनप्रतिनिधि मोर्चा अध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौन व्रत के इस कार्यक्रम में सहभागी हुए।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
