पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा सिंधिया की कहानी अब हुई खत्म


कृतिका सीधी :
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कहा कि भाजपा को भी लग रहा है कि सिंधिया एक खतम कहानी हैं पहले शिवराज और सिंधिया दो बैलों की जोड़ी साथ में प्रचार कर रही थी जब शिवराज को लगा कि साथ जाने में गड़बड़ हो रहा है तो सिंधिया से कह दिया कि अब अकेले जाओ भाजपा के जो प्रचार रथ तैयार हुये उसमें भी ज्योतिरादित्य सिंधिया की फोटो गायब कर दी अजयसिंह आज कमलनाथ के साथ मांधाता में कांग्रेस प्रत्याशी रामकिशन और नेपानगर में उत्तमपाल के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे अजयसिंह ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है कि सिंधिया ने पाला बदला है सिंधिया परिवार की पृष्ठभूमि किसी से छिपी नहीं है इतिहास गवाह है कि सिंधियाओं ने 1857 में यही किया सन 1967 में यही किया और अब 2020 में भी धोका दिया क्या नहीं दिया था कांग्रेस ने उन्हें स्वयं सिंधिया ने माना कि वे जब पहली बार सांसद बने तो उन्हें मंत्री बना दिया बिना रोक टोक के और बिना समय के वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया जी और राहुल जी से मिल सकते थे लेकिन वाह सिंधिया की दोस्ती सिंह ने कहा कि चंद टुकड़ों में बिक गए वे विधायक जिन्होंने आपकी सेवा का संकल्प लिया था अब उन्हें करना क्या हैए चाहे जीतें या हारें इतने पैसे मिल गए कि चार पुश्तें तर जायेंगी भाजपा में गया छोटा चेतन कह रहा है कि मैंने जनता की सेवा के लिए आपका वोट बेचा मैं कहता हूँ कि पहले अपनी सेवा तो कर ले क्योंकि 35 करोड़ तुमने खाये अब तू जनता की सेवा क्या करेगा तीन तारीख को हम सब हिसाब कर लेंगे उन्होंने कहा कि यह कहना आसान है कि कमलनाथ जी ने हमारी नहीं सुनी उनको तो सुनाना ही नहीं था तो क्या सुनते मुझसे और अरुण यादव से बड़ी भूल हुई जो हमने टिकट में उनका समर्थन कर दिया था अब हमारे प्रायश्चित करने का समय है तीन तारीख को आप बता दो कि निमाड़ का आदमी स्वाभिमानी है मेहनत से खेती करता है वह कोई बिकाऊ नहीं है मैं दावे से कह सकता हूँ कि 10 तारीख को कांग्रेस की सरकार बनेगी और कमलनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे अजयसिंह ने कहा कि कमलनाथ साधारण व्यक्ति नहीं हैं उन्होंने सवा साल सरकार क्या चलाई कि शिवराज एंड कंपनी के हौसले पस्त हो गए वे परेशान हो गए कि यदि कमलनाथ पाँच साल रह गए तो प्रदेश से भाजपा का पत्ता साफ हो जाएगा जनता ने 2018 में कांग्रेस को सत्ता सौंपी थी लोग थक गए थे मामा के भाषणों और भाजपा की नीतियों से आज उपचुनावों की आवश्यकता नहीं थी एक व्यक्ति सिंधिया की महत्वाकांक्षा की वजह से यह जबर्दस्ती थोपा हुआ चुनाव है मैं कमलनाथ से वचन लेता हूँ कि दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर बंद पड़ी नेपा मिल को चालू करवायेंगे ताकि मजदूरों को फिर से यहीं पर काम मिल सके।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
