शहर के मध्य में स्थित विष्णु नगर में किया गया शाहिद द्वार का उदघाटन…

0 377
Main Ad1

कृतिका सीधी :

सीधी शहर के मध्य में स्थित विष्णु नगर में रहने वाले जयवीर सिंह और उनके पुत्र देवेंद्र सिंह देश की आंतरिक सुरक्षा में छत्तीसगढ़ राज्य में सीएएफ में अपनी सेवा दे रहे थे इन दोनों ही पिता पुत्रों की सहादत नक्सली हमले में हो गई बताया गया कि जयवीर सिंह के पिता स्वर्गीय हरिनारायण सिंह भी सीएएफ में सेवानिवृत्त हुए थे जिसके बाद छत्तीसगढ़ में सीएएफ के लिए सेवा देते हुए स्वर्गीय जयवीर सिंह 19 मई 2005 में नक्सली घटना में छत्तीसगढ़ में शहीद हो गए जय वीर सिंह के शहीद होने के बाद उनके पुत्र देवेंद्र सिंह को सीएएफ में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी अनुकंपा नियुक्ति के दौरान देश की आंतरिक सुरक्षा की रक्षा करते हुए नक्सलियों से लोहा लेते हुए देवेन्द्र सिंह 14 मार्च 2020 को नक्सली हमले में जगदलपुर में शहीद हो गए जिनकी शहादत को याद करते हुए उनकी स्मृति में देवेंद्र सिंह की धर्मपत्नी द्वारा सीधी शहर के विष्णु नगर में शहीद जयवीर सिंह और देवेंद्र सिंह के नाम का शहीद द्वारा बनवाया गया 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर शहीद द्वार का लोकार्पण जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के मुख्य अतिथिय और जिले के अपर कलेक्टर हरसल पंचोली के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया लोकार्पण के पूर्व अतिथियों ने शहीद जयवीर सिंह और देवेंद्र सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के बाद अतिथियों ने शहीद देवेन्द सिंह की धर्मपत्नी की उपस्थिति में शहीद द्वार का लोकार्पण किया लोकार्पण अवसर पर मौजूद विशेष सशस्त्र बल द्वारा शहीदों को सलामी दी गई। इस अवसर पर मौजूद बेटी द्वारा देश भक्ति का गीत सुनाया गया जिसको सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। लोकार्पण अवसर पर बोलते हुए विशिष्ट अतिथि अपर कलेक्टर हरसल पंचोली ने कहा की जो यह शहीद द्वारा बनाया गया है उससे प्रेरणा लेकर इस जिले का हर युवा हर बच्चा ऐसा काम करें जिससे जिले का नाम रोशन हो। लोकार्पण अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पुलिसअधीक्षक पंकज कुमावत ने कहा की यह देश आजादी के बाद बड़े संघर्ष से गुजरा है हमारे देश के सैनिक देश की आंतरिक सुरक्षा की रक्षा करने में अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। लोकार्पण अवसर पर शहीद के परिजन समाजसेवी आलोक केशरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक पत्रकार मौजूद थे।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट हकर

News TOP Footer