भारतीय जनता पार्टी सीधी ने मनाई गांधी जयंती;किया गांधी के संदेशों का वाचन


कृतिका सीधी :
विश्व को सत्य और अहिंसा का संदेश देने वाले महात्मा गांधी जी की जयंती पर आज जिले भर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान के निर्देशन में गांधी जयंती पर सीधी नगर मंडल द्वारा स्थानीय गांधी चौक पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम किया गया मालयर्पन के बाद स्वच्छ सीधी सुंदर सीधी का संदेश देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान और विधायक श्री शुक्ला के नेतृत्व में विशाल रैली निकाली गई स्वछता अभियान के तहत शहर में साफ़ सफाई की गई। सफाई अभियान के बाद शहर के मानस भवन में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला मुख्य अतिथि रुप से उपस्थित रहे। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सच्चे अर्थों में गांधीजी के पदचिन्हो पर चलते हुए आगे बढ़ रहे हैं। धारा 370 की समाप्ति देश का एकी करण ट्रिपल तलाक से मुस्लिम बहनों को आजादी नागरिकता संशोधन अधिनियम से प्रताड़ित लोगों को देश की नागरिकता राम मंदिर से रामराज्य की साकार होती कल्पना जैसे अनेक क्रांतिकारी कदम हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधी के पदचिन्ह पर चलते हुए उनके सपनों को साकार कर रहे हैं। कार्यक्रम में स्थानीय सीधी विधायक श्री केदारनाथ शुक्ला ने कृषि सुधार विधेयक का स्वागत करते हुए कहा कि इससे बिचौलियों का खात्मा होगा मण्डी व्यवस्था बनी रहेगी उसका एकाधिकार समाप्त होगा कोरोना काल में भारत का काढ़ा विश्व में राज कर रहा है हमें आयुर्वेद की ओर जाना होगा स्वदेश के प्रति स्वाभिमान जगाना होगा गांधी के स्वदेशी और स्वावलंबन से ही भारत समर्थ होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
