मंडी एक्ट के तहत मंडी के अधिकारी कर्मचारी तुलावटी हम्माल और अनेक व्यापारी ने दी आमरण अनशन की तैयारी


कृतिका सीधी :
सरकार द्वारा लाए गए नई मंडी एक्ट के तहत मंडी के अधिकारी कर्मचारी तुलावटी हम्माल और अनेक व्यापारी सड़कों पर आ गए हैं और उनके जीवन यापन पर संकट खड़ा हो गया है सीधी जिले के कृषि उपज मंडी के अधिकारी कर्मचारी तुलावटी हम्माल और व्यापारी सरकार के इस कानून के खिलाफ लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई अब तक नहीं हुई है इसके बावजूद मंडी कानून का शिकार बन गए मंडी के कर्मचारी अधिकारी तुलावटी हम्माल और वह व्यापारी जो सरकार के फैसले से प्रभावित हुए हैं वह अपने हक की लड़ाई छोड़ने को तैयार नहीं है और वह लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करके अपनी लड़ाई जीवित रखे हुए हैं 1 अक्टूबर को संयुक्त मोर्चा मंडी अधिकारी कर्मचारी महासंघ द्वारा शहर में रैली निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया गया रैली निकालकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे संयुक्त मोर्चा मंडी अधिकारी कर्मचारी महासंघ ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर बताया कि उनका 25 सितम्बर से जारी अनिश्चितकालीन बंद एवं धरना प्रदर्शन जिला स्तरीय रैली अब 2 अक्टूबर से क्रमिक भूख हड़ताल और आमरण अनशन में तब्दील हो रही है और उनकी यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी। जिले के अधिकारियों को अपना ज्ञापन सौंपने के बाद जिला संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने सिटी हलचल को अपनी मांगों की जानकारी दी और कहा कि हम सरकार से अपना हक लेकर ही मानेंगे।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
