पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान अनैतिक होने और छल कपट सिखाने का जीता जागता स्कूल बन चुके

0 191
Main Ad1

कृतिका सीधी :

मप्र के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने अपने एक जारी बयान में शिवराज सिंह चौहान पर तगड़ा हमला बोलa है और कहा कि मध्यप्रदेश में पिछले 15 सालों से सत्ता में रहते हुए अब शिवराज सिंह चौहान अपनी पार्टी को भ्रष्ट आचरण करने संविधान के खिलाफ काम करने और छल.कपट करने को जायज ठहराने की शिक्षा भी देने लगे हैं। आगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि अनैतिक तरीकों से सत्ता में आकर विधायकों की खरीद फरोख्त करके और देश के इतिहास का सबसे बड़ा प्रजातंन्त्र हत्याकांड करके शिवराज बेशर्मी से अपने पार्टी पदाधिकारियों और आम जनता को कह रहे हैं कि भाजपा सरकार बनी रहे इसके लिये एक जुट रहें। उन्होने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने तो नैतिकता का दामन उसी समय छोड़ दिया था जब जनादेश वाली कमलनाथ सरकार को गिराने के लिये न सिर्फ विधायकों की खरीद फरोख्त की बल्कि पूरे देश को कोरोना वायरस के हवाले कर दिया। सिंह ने कहा कि शिवराज अब लोगों को और अपनी पार्टी को झूठ फरेब धोखेबाजी अनीति भ्रष्टाचार की सीख देने वाले नेता बन गए हैं। अब देखना है कि खुले आम अनैतिकता और भ्रष्ट आचरण का साथ देने के लिये वे किस मुंह से उसी जनता के पास जाते हैंए जिसने शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार से तंग आकर उन्हें नकार दिया था। उन्होने कहा कि शिवराज सिंह चौहान अनैतिक होने और छल कपट सिखाने का जीता जागता स्कूल बन चुके हैं। अब वे चाहते हैं कि उनके स्कूल में ज्यादा से ज्यादा लोग पढ़ने आयें। उन्होने कहा कि आम जनता हमेशा सच का साथ देती है। शिवराज का झूठ न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश में कुख्याति प्राप्त कर चुका है। उनके नेतृत्व में डंपर कांड से शुरू होकर व्यापम कांड और न जाने कितने कांड होते हुए जब वे सत्ता से बाहर हो गये तो प्रजातंत्र हत्याकांड कर दिया। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer