पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सतना जिले के सिंहपुर थाने में पुलिस कस्टडी में गोली लगने से हुई मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग की

0 272
Main Ad1

कृतिका सीधी :

मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सतना जिले के सिंहपुर थाने में पुलिस कस्टडी में नारायणपुर निवासी राजपति कुशवाहा की गोली लगने से हुई मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है श्री अजय सिंह ने जारी बयान में कहा है कि थाने के अंदर पुलिस की सर्विस रिवॉल्वर से किसी व्यक्ति की मौत हो जाना बेहद गंभीर मामला है इस मामले में जो भी दोषी हों उनके खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर कड़ीं से कड़ीं कार्यवाही होनी चाहिये श्री अजय सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री सार्वजनिक मंचों पर प्रदेश में अपराध कम होने का दावा करते हुए अपनी पीठ थपथपाते हैं वहीं दूसरी ओर अपराधी तो दूर पुलिस के दामन पर ही दाग लग रहे हैं श्री अजय सिंह ने साफ कहा की सिंहपुर घटना से पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं जिसकी उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है इसके साथ ही इस मामले में जो भी दोषी हों उन्हें नही बख्शा जाना चाहिए

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer