कमर्जी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मोटर चोर को पकड़ा

0 263
Main Ad1

कृतिका सीधी :

 

11 सितम्बर को फरियादिया श्यामवती तिवारी उम्र 50 साल निवासी पड़रिया ने कमर्जी थाना में रिपोर्ट की थी कि घर के पीछे पानी के लिए कुँवा मे लगी मोटर पम्प लगाई हूई थी जो 29 अगस्त को सुबह 10 बजे देखी तो मोटर पम्प नही था कोई अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिया गया हैं जिसकी रिपोर्ट पर धारा 379 आईपीसी की कायम कर विवेचना मे लिया जाकर पम्प व आरोपी की पता तलाश की गयी जिसमें संदेही रोहित तिवारी से पूछतांछ की गयी तो उसने पम्प चोरी करना कबूल किया जिसके बाद आरोपी की निशानदेही पर पम्प बरामद करके आरोपी रोहित तिवारी पिता रामायण प्रसाद तिवारी उम्र 25 साल निवासी पड़रिया को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कमर्जी पवन कुमार सिंह आर रणबहादुर सिंह उमेश दिवेदी जितेंद्र सिंह आर चालक अजय सिंह शामिल रहे।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर

News TOP Footer