रामपुर नैकिन के विभव ट्रेडर्स के मालिक के घर हुई चोरी का रामपुर नैकिन पुलिस ने किया खुलासा

0 389
Main Ad1

 

कृतिका सीधी :

 

7 सितंबर को रामपुर नैकिन के विभव ट्रेडर्स के मालिक तथा अतुल गुप्ता ने थाना आकर यह रिपोर्ट किया कि कि आज दोपहर को जब मैं और मेरी पत्नी किसी काम से बाहर गए थे उस वक्त मेरे घर में रखी मेरी अलमारी से किसी अज्ञात चोर ने 3 लाख रू चोरी कर लिया है। शिकायत पर थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक अशोक पांडे द्वारा मामले की तस्दीक कर चोरी के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तफ्तीश के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि फरियादी के घर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है जिसका फुटेज निकालने पर एक व्यक्ति उसमें चोरी करते हुए दिखा जिसकी पड़ताल करने पर आज दिनांक को संदिग्ध शिवम सेन पिता राम चरण सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम झांझ बकैनिहा टोला को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी करना कबूल किया गया एवं 2 लाख 74 हजार रू नगद तथा एक मोबाइल कीमती 25 सौ रुपए को जप्त कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया। जहां से माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार आरोपी को जिला जेल सीधी दाखिला कराया गया। एक अन्य मामले में देहात गस्त के समय जानकारी मिली कि ग्राम हत्था के पास रघुनाथपुर में एक व्यक्ति लोहे का बका लहराते हुए खड़ा है जिससे वहां में भय के वातावरण का निर्माण हो रहा है । एवं उक्त व्यक्ति कभी भी कोई अप्रिय वारदात घटित कर सकता है। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कार्यवाही करते हुए रामपुर नैकिन पुलिस द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया जिससे नाम पूछने पर अपना नाम मनोज सेन पिता श्यामसुंदर सेन उम्र 24 वर्ष निवासी रघुनाथपुर बताया। उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लोहे के धारदार हथियार को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया । जहां से माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार आरोपी को जिला जेल सीधी दाखिला कराया गया। उपरोक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक संतोष चौरसिया सहायक उपनिरीक्षक इंद्र बली सिंह प्रधान आरक्षक संदीप वर्मा रामबाबू दीपांकर आरक्षक सत्येंद्र सिंह सुनील त्रिपाठी व रामप्रकाश साकेत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर

 

News TOP Footer