सीधी जिले के शहर से नजदीक लगे ग्राम कुकड़ीझर हरिजन बस्ती के लोग आम रास्ते के लिए दर.दर भटक रहे हैं


कृतिका सीधी :
सीधी जिले के शहर से नजदीक लगे ग्राम कुकड़ीझर हरिजन बस्ती के लोग आम रास्ते के लिए दर.दर भटक रहे हैं आम रास्ते के लिए परेशान हरिजन बस्ती के लोग अपनी समस्या से जिले के कलेक्टर को अवगत कराने जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच गए और उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन जिले के कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी को सौंपकर गांव में रास्ता निकलवाए जाने की मांग की है जिले के कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद कुकड़ीझर के ग्रामीणों ने सिटी हलचल को बताया कि कुकड़ीझर में हरिजनों की घनी बस्ती है पूर्व में आम रास्ता पुश्तैनी था परंतु आराजी नंबर 392 देवकरण साकेत द्वारा टाटा लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया है और वहां पर एक घर भी बना दिया गया है वही आराजी नंबर 443 में रसूले सा के द्वारा टाटा लगा कर रास्ता बंद कर दिया गया है इसी तरह 437 में हिम्मतदास के द्वारा रास्ते में बाउंड्री की बुनियाद खोदी जा रही है जिससे 80 घर की बस्ती में 700 से भी अधिक लोगों का रास्ता बंद हो गया है हरिजन बस्ती के लोगों ने इस समस्या से जिले के कलेक्टर से निजात दिलाने की मांग की है जिले के कलेक्टर को अपना ज्ञापन देने आए लोगों में रामपती साकेत त्रिवेणी साकेत रामनरेश साकेत बृजेन्द्र साकेत अशोक साकेत राम वाली साकेत प्रभुनाथ साकेत छोटे बिहारी साकेत साकेत रघुनाथ साकेत साकेत संजू साकेत दीपक साकेत रामपति त्रिवेणी साकेत अशोक साकेत रामबली साकेत साकेत रघुनाथ साकेत सहित अन्य कई बस्ती के लोग शामिल थे।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
