पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया

0 252
Main Ad1

कृतिका सीधी :

जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। उन्होंने कहा है कि जो भी व्यक्ति आरोपी को गिरफ्तार करेंगा या गिरफ्तारी के लिए ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी हो सके इनाम राशि के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। इनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का मान्य होगा। श्री कुमावत ने बताया कि ग्राम छोटी टकटैया थाना चुरहट के बीरेश कुमार पटेल पिता शिवमूरत पटेल की गिरफ्तारी पर 3 हजार रूपये एवं 2 अन्य अज्ञात फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर कुल 7 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। उक्त के संबंध में अधिक जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी से प्राप्त की जा सकती है।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer