7 सितंबर को जिला कलेक्ट्रेट सीधी में शिवसेना के कार्यकरताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता अपने रास्ते के अवरुद्ध होने की समस्या के साथ पेंशन अधिक बिजली बिल और आर्थिक समस्याएं लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची इस दौरान समस्या से ग्रसित जनता ने शिवसेना के कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासन और पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की।


कृतिका सीधी :
कोरोना काल में बढ़ते समय के साथ लोगों की परेशानियों और समस्याएं बढ़ती जा रही हैं जिससे परेशान होकर लोग जिले के अधिकारियों के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचने लगे हैं और अपना आक्रोश भी प्रदर्शित कर रहे हैं 7 सितंबर को जिला कलेक्ट्रेट सीधी में शिवसेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता अपने रास्ते के अवरुद्ध होने की समस्या के साथ पेंशन अधिक बिजली बिल और आर्थिक समस्याएं लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची इस दौरान समस्या से ग्रसित जनता ने शिवसेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक नारेबाजी के बाद जिले के कलेक्टर रवीन्द चौधरी अपर कलेक्टर हरसल पंचोली प्रदर्शनकारियों के पास बाहर आकर उनसे उनकी समस्याओं और मांगो की जानकारी प्राप्त की इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर को अपनी समस्याओं के आवेदन और ज्ञापन सौंपा जिसके बाद कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया है। कोरोना काल में अब जितनी तेजी से लोगों की समस्याएं बढ़ रही है और लोग अब आक्रोशित होकर जिले के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे हैं निश्चित तौर पर अब शासन प्रशासन को जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याओं के निराकरण करने होंगे नहीं तो आने वाले दिनों में लोगों के हुजूम अब शासकीय कार्यालय की ओर पहुंचेंगे जिसका जवाब देना मुश्किल होगा।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
