नायाब तहसीलदार कुसमी पर हमला करने वाले आरोपी की जानकारी देने पर किया इनाम घोषित


कृतिका सीधी :
जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत द्वारा दिनांक 1.09.2020 को रात साढ़े नौ बजे नायब तहसीलदार कुसमी लवलेश मिश्रा के ऊपर हुए प्राणघातक हमले के आरोपी की पतासाजी हेतु अंजूलता पटले अति0 पुलिस अधीक्षक सीधी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है । गठित टीम में चन्द्रगुप्त द्विवेदी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट, उप निरीक्षक राजेश पाण्डेय थाना प्रभारी कोतवाली सीधी, उप निरीक्षक सुरसरी प्रसाद मिश्रा थाना मझौली, उप निरीक्षक गंगा सिंह मार्को थाना मझौली, उप निरीक्षक योगेश मिश्रा चैकी प्रभारी पथरौला एवं उप निरीक्षक भूपेश बैस चैकी सेमरिया थाना चुरहट हैं। उक्त घटना की सूचना पर थाना कुसमी में अपराध कायम किया गया हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की विवेचना अभिनव कुमार बारंगे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुसमी के द्वारा की जाएगी। पुलिस अधीक्षक श्री कुमावत द्वारा आरोपी की पतासाजी हेतु अभिनव कुमार बारंगे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुसमी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। गठित टीम में उप निरीक्षक अजय सिंह थाना प्रभारी कुसमी, उप निरीक्षक दीपक बघेल थाना प्रभारी अमिलिया, उप निरीक्षक पवन सिंह थाना प्रभारी कमर्जी, उप निरीक्षक तेजभान सिंह चैकी प्रभारी पोंड़ी थाना कुसमी, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह राजपूत चैकी प्रभारी खड्डी एवं उप निरीक्षक प्रीति साकेत चैकी प्रभारी मड़वास शामिल हैं। पुलिस द्वारा नायब तहसीलदार कुसमी लवलेश मिश्रा के ऊपर हुए प्राणघातक हमले के आरोपी की पतासाजी का हर संभव प्रयास किया गया जो अभी तक पता नहीं चला है लिहाजा जो भी व्यक्ति ऐसी सूचना देगा जिससे अज्ञात आरोपी की पतासाजी हो सके उसे पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत द्वारा 10 हजार रुपए के नगद इनाम से पुरस्कृत किया जावेगा। सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी गुप्त रखी जाएगी।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
