जिले में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहे आरोपियों की धार पकड़ का अभियान सफल होता जा रहा

0 249
Main Ad1

कृतिका सीधी :

सीधी जिले में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहे आरोपियों की धार पकड़ का अभियान सफल होता जा रहा है और आरोपी सलाखों के पीछे जा रहे है इसी कड़ी में विगत 8 वर्षों से लगातार फरार चल रहे स्थाई वारंटी को रामपुर नैकिन पुलिस ने गिरफ्तार करके उसे न्यायालय पेश करते हुए जेल का रास्ता दिखाया है बताया गया की थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक अशोक पांडेय के नेतृत्व में 27 अगस्त को 8 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी सागर शर्मा पिता सी पी शर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी जगतदेव तालाब के पास थाना कोतवाली जिला सतना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल दाखिल कराया गया। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक उर्मिला अहिरवार प्रधान आरक्षक संदीप वर्मा व आरक्षक दिनेश साहू शामिल रहे ।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer