देश और प्रदेश में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान का असर लगता है कि सीधी शहर में नहीं है प्रभावशाली


कृतिका सीधी :

पूरे देश और प्रदेश में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान का असर लगता है कि सीधी शहर में प्रभावशाली नहीं है जिसकी वजह से शहर के अनेक बार्डो में गंदगी और पानी के निकासी की समस्या से लोग परेशान हैं और उनको अपनी समस्या लेकर जिला कलेक्ट्रेट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं 28 अगस्त को सीधी शहर के विभिन्न वार्डों की समस्या लेकर बार्ड के निवासी जिले के कलेक्टर को अपनी समस्या से अवगत कराने पहुंचे जिले के कलेक्टर को अपनी समस्या से अवगत कराने के बाद अपनी समस्या लेकर आए सीधी शहर के विभिन्न वार्डों के निवासियों ने सिटी हलचल को अपनी समस्या से अवगत कराया और कहा कि साफ सफाई और पानी की निकासी को लेकर सीधी शहर की नगर पालिका निराशाजनक काम कर रही है जिसकी वजह से बर्ड़ो में गंदगी और पानी निकासी की समस्या लोगों की परेशानी का सबब बन गई है। सीधी शहर के नगरपालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी को शहर का भ्रमण करके देखना चाहिए कि लोग इतनी समस्या लेकर क्यों आ रहे हैं लोगों की तकलीफ क्यों बढ़ रही है क्या उनका सफाई अमला ठीक से काम नहीं कर रहा है या शहर में साफ सफाई के लिए पर्याप्त कर्मचारी नहीं है इन सारी बातों को लेकर नगर पालिका को बार्डो में लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करना चाहिए जिससे शहर के लोगों को गंदगी और पानी की निकासी की समस्या से निजात मिल सके।
एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
