सोन नदी से रेत चुराते ट्रैक्टर, ट्राली जप्त

0 435
Main Ad1

सीधी:धर्मेंन्द्र

अमिलिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक आयसर कंपनी के ट्रैक्टर से सोन नदी के खड़बडा घाट से रेत चोरी की जा रही है। उक्त सूचना पर थाना अमिलिया पुलिस ने मौके पर दबिश दी जिस पर मौके पर एक सिल्वर कलर का आइसर कंपनी का ट्रैक्टर रेत भरते हुए दिखा, पुलिस को देख कर ड्राइवर द्वारा मौके से ट्रैक्टर को भगाने की कोशिश की गई जिसे घेराबंदी  कर पकड़ा गया।
Main Ad1
ड्राइवर से नाम पता पूछने पर अपना नाम नीरज पाठक पिता गोकुल प्रसाद पाठक निवासी बिठौली बताया जिससे सोन नदी से रेत निकासी संबंधित व्यक्ति कागजात पूछे गए जो न होना बताया। आरोपी नीरज पाठक निवासी ग्राम बिठौली का उक्त अपराध  धारा 379, 414 आईपीसी, 27,29 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 21(4) खान  खनिज अधिनियम तथा 15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के दंडनीय होने से आरोपी के ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 66 ए 1007 को जप्त कर थाना अमिलिया में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
News TOP Footer