कोरोना काल की अवधि में सभी लोग अपने ही मुख्यालय में निवास करते हुए अपना कार्यालयीन कार्य एवं जिम्मेदारियों को संपादित करें : कहा मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएल मिश्र ने


कृतिका सीधी :
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में हमारे कई स्वास्थ्य कर्मी एवं अधिकारी कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। यह भी जानकारी मिली है स्थानीय जिला कार्यालय में प्रथम पॉजिटिव आने वाले दो-तीन दिन पहले बनारस जाकर लौटे थे और फिर उनकी बुखार से शुरुआत होकर तबीयत बिगड़ने शुरू हुई थी। इसके मद्देनजर जिले के अंतर्गत समस्त अधीनस्थ चिकित्सक, सुपरवाइजर, बी.ई. ई.,एल.एच.बी., ए.एन.एम., स्टाफ नर्स, कंप्यूटर ऑपरेटर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन,सपोर्ट स्टाफ एवं समस्त कार्यक्रम के नोडल अधिकारी, समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी, सिविल सर्जन मलेरिया विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी सभी को यह निर्देश जारी किए गए हैं कि इस कोरोना काल की अवधि में सभी लोग अपने ही मुख्यालय में निवास करते हुए अपना कार्यालयीन कार्य एवं जिम्मेदारियों को संपादित करें। विशेष आवश्यक होने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सूचित करते हुए अनुमति पश्चात ही मुख्यालय छोड़ेंगे यदि भविष्य में ऐसी जानकारी प्राप्त होती है कि बिना सूचना के, बिना अनुमति के कोई अधिकारी, कर्मचारी मुख्यालय छोड़कर व्यक्तिगत कार्य से बाहर गए हैं, तो उनके ऊपर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी इसके लिए वो स्वयं जिम्मेदार होंगे।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
