रामपुर नैकिन में बिज़ली सप्लाई के मामले पर विभाग की अनियमितता का मामला एक बार फिर से सामने है। रामपुर नैकिन में लगभग एक महीने पहले भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा कनिष्क यंत्री विकास वर्मा के अड़ियल रवैये के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था जिसमें प्रदर्शन के दिन से ही बिज़ली कटौती एवं सिंगल फेसिंग में सुधार हुआ था। किसानों ने संगठन के द्वारा किए गए समाज हित में किए कार्यों की सराहना के वीडियो भी जारी किये थे परंतु अब एक महीने बाद फिर से रामपुर नैकिन में बिज़ली कटौती का आदेश देकर वर्तमान सरकार की दोहरी मानसिकता जाहिर होती है।
आज कोरोना काल में बिज़ली बिल की बेतहासा वृद्धि किसान, व्यापरियों एवं समाज के हर व्यक्ति को बेहाल कर रही है ऐसे कई बिज़ली उपभोक्ताओं की शिकायतें बतौर प्रमाण सामने आई है कि एक ही व्यक्ति के नाम से बिज़ली विभाग दो अलग अलग बिज़ली बिल जारी करता है ऐसी कई अनियमितताएं है जिससे बिज़ली उपभोक्ता इस अतरिक्त भार को चुकाने में असमर्थ महसूस कर रहा है और सहमा हुआ है।
एनएसयूआई के प्रदेश सचिव विनय सिंह ने अपने जारी बयान में बिज़ली कटौती तथा सिंगल फेसिंग के माध्यम से वोल्टेज में आई गिरावट एवं बिज़ली बिल की बेतहासा वृद्धि के खिलाफ कडा ऐतराज जताते हुए कहा है कि वर्तमान सरकार ही बिज़ली कम्पनियों पर दबाव बना कर बिज़ली कटौती कराती है और अपनी कथनी और करनी में अन्तर रखते हुए अपने खोखले वादे से किसानों को छल रही है।