जिले में मिले 2 नए कोरोना संक्रमित

0 648
Main Ad1
कुल संक्रमित 270, डिस्चार्ज 180, एक्टिव केस 88, मृत्यु 2

Main Ad1

सीधी:धर्मेंन्द्र

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मिश्रा के द्वारा जानकारी दी गई है कि मंगलवार 25 अगस्त को रीवा मेडिकल कॉलेज वायरोलॉजी लैब से 236 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है सभी रिपोर्ट निगेटिव हैं।
 वहीं सीधी ट्रू नॉट लैब से प्राप्त रिपोर्ट में 2 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।  जिनमें से एक 20 वर्षीय युवक पड़खुरी सीधी तथा अन्य 48 वर्षीय महिला सिरौला मझौली की निवासी है। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने की कार्यवाही की जा रही है। अब जिले में कुल 270 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 180 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब जिले में कुल एक्टिव केस 88 हो गए हैं। आज प्राप्त पॉजिटिव केसों की विस्तृत जानकारी एवं कांटेक्ट हिस्ट्री तैयार की जा रही है जिसकी जानकारी प्राप्त होने के उपरांत उपलब्ध कराई जा सकेगी।
News TOP Footer