तहसील मुख्यालय मझौली के समीपस्थ ग्राम ताला निवासी 25 वर्षीय युवक अनूप उर्फ विपुल बैस पिता भगवानदीन बैस की संदिग्ध मौत को लेकर परिजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा खड़ा किया। जिसमें मांग की गई है कि उक्त मामले में हत्या का मामला दर्ज कर मेडिकल टीम से युवक का पोस्टमार्टम कराया जाए।
इस बात को लेकर मझौली अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अंततः घंटों बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा दूरभाष पर परिजनों को निष्पक्ष जांच कराए जाने का आश्वासन देकर समझाइश दी गई तब जाकर परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए सहमति दी।
बताते चलें कि उक्त युवक का शव गंभीर चोट-चपेट के साथ सीधी-शहडोल मेन रोड के पाण्ड स्थित तिराहे पर बीच सड़क में पड़ा हुआ था वहीं क्षतिग्रस्त हालत में एक स्विफ्ट कार जिसका नंबर एमपी 19 सीसी 0 443 खड़ी है। सूत्रों की माने तो उक्त कार में सतना जिले के झोंपा गांव के कई लोग सवार थे जो घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं।