कोरोना पॉजिटिव मरीज बेहतर सुविधाओं के मोहताज, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों में आक्रोश

0 285
Main Ad1
स्वास्थ्य विभाग से गुणवत्तापूर्ण सुविधा मुहैया कराने की मांग

Main Ad1

【आर.बी.सिंह राज】

जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। जिससे आइसोलेट किए गए लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति काफी आक्रोश बढ़ गया है।
बता दें कि जिला अस्पताल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों ने दूरभाष पर बताया कि उन्हें कोरोना से संक्रमित होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें आइसोलेशन में भर्ती किया गया है। पर यहां भर्ती होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। दो दिनों से शौचालय व स्नानघर में पानी नहीं आ रहा है। पानी लेने के लिए उन्हें खुद वार्ड से बाहर निकल कर प्रागंण से पानी लाना पड़ता है। मरीजों ने ये भी बताया कि समय पर भोजन नहीं मिलता है। असमय भोजन मिलने पर भोजन पूरी तरह से ठंडा रहता है। गर्म पानी व अन्य पेय पदार्थ भी उपलब्ध नहीं कराया जाता है। वार्ड में आने वाले स्वास्थ्य कर्मियों से कहने के बावजूद भी कोई पहल नहीं की जा रही है। आईसोलेट हुए लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि उन्हें सरकार की ओर से दी जानेवाली सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
वीडियो वायरल कर मांगी सुविधाएं
जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में कोरोनावायरस से संक्रमित होकर भर्ती होने वाले मरीज अक्सर ही सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करते रहते हैं। वायरल वीडियो के अनुसार खाना काफी ठंडा रहता है तथा साबुन तेल जैसे जरूरी सामान भी उपलब्ध नहीं हो पाता है। बताया गया कि यहां भर्ती जो छोटे-छोटे बच्चे हैं उन्हें निर्धारित मात्रा और समय पर दूध तक उपलब्ध नहीं हो पाता है।
वहीं आइसोलेशन वार्ड की इंचार्ज जयललिता सिंह से मामले की जानकारी चाही गई तो उन्होंने फोन उठाना तक मुमकिन नहीं समझा।
 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों ने पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से जिम्मेदार अधिकारियों से व्यवस्था दुरस्त कराने की गुहार लगाई है।
News TOP Footer