हाई स्कूल परीक्षा वर्ष 2020 में मैरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वालो को सुपर 100 हेतु आवेदन करने की पात्रता होगी

0 393
Main Ad1

कृतिका सीधी :

शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत जिन विद्यार्थियों ने माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाई स्कूल परीक्षा वर्ष 2020 में मैरिट सूची में स्थान प्राप्त किये हैं, उन्हें सुपर 100 हेतु आवेदन करने की पात्रता होगी। राज्य मैरिट सूची में प्रथम 306 रैंक पाने वाले विद्यार्थी चयन हेतु पात्र होंगे, जबकि 306 से अधिक रैंक वाले विद्यार्थी प्रतीक्षा सूची में होंगे। पात्र विद्यार्थी अपने प्राचार्य के विमर्श पोर्टल अथवा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अपना नाम देख सकते हैं। संबंधित प्राचार्य का यह दायित्व है, कि संबंधित विद्यार्थी से निर्धारित प्रपत्र भरकर अभिभावक की सहमति या असहमति विमर्श पोर्टल पर अपलोड करेंगे। एपीसी डॉ. सुजीत मिश्र ने बताया कि आनलाइन आवेदन 24.08.2020 से 28.08.2020 तक भरे जा सकते है। चयनित विद्यार्थी शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय भोपाल एवं शासकीय मल्हार आश्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इन्दौर मे गणित, जीव विज्ञान समूह और काॅमर्स में कक्षा-11 में अध्ययन कर सकेंगे, जिसमें छात्रावास में निवास, भोजन, अध्ययन की सुविधा निःशुल्क होगी। गणित के विद्यार्थियों को जेईई मेंन्स, जीव विज्ञान के विद्यार्थी को मेडिकल की नीट और वाणिज्य के विद्यार्थियों को सीए फांउन्डेशन की निःशुल्क कोंचिग प्रतिष्ठित संस्थानों से दिलवाई जायेगी। भोपाल एवं इन्दौर में प्रवेश को प्रथम प्राथमिकता एवं द्वितीय प्राथमिकता का चयन विद्यार्थी कर सकेंगे। अभिभावक की सहमति एवं असहमति आवश्यक है।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer