अवैध सिरप तथा नशीली दवाओं के तस्करो को जमोडी पुलिस ने पकड़ा

0 346
Main Ad1

Kritika sidhi :

थाना प्रभारी जमोडी उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह परिहार को अलग.अलग मुखबिरों से सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति अवैध कफ सिरप तथा अवैध नशीली टैबलेट का विक्रय कर रहे हैं जिस पर तत्काल टीम गठन कर तीनों स्थान पर दबिश देने पर धनंजय सिंह बघेल पिता हीरालाल सिंह बघेल उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बसौडहा नौगांवा धीर सिंह थाना जमोड़ी जिला सीधी के कब्जे से 35 सीसी ऑनरेक्स कफ सिरप तथा 15 पत्ता अल्प्राजोलम टेबलेट राजेश जयसवाल पिता नर्मदा प्रसाद जयसवाल उम्र 41 वर्ष निवासी नाग मंदिर के पास दक्षिणी करौंदिया थाना जमोडी के कब्जे से नाग मंदिर के पास से 27 सीसी ओनरेक्स कफ सिरप तथा 10 पत्ता अल्प्राजोलम टेबलेट गुलाब कोरी पिता बब्बू कोरी उम्र 33 वर्ष निवासी बसौडहा नौगवा धीर सिंह थाना जमोड़ी के कब्जे से 25 सीसी ऑनरेक्स कफ सिरप तथा 18 पत्ता अल्प्राजोलम टेबलेट कुल मिलाकर 10440 रु की नशीली प्रतिबंधित कफ सिरप तथा 2021 रु की नशीली प्रतिबंधित टैबलेट जप्त की गई तीनों आरोपियों के कब्जे से उक्त समस्त नशीला पदार्थ जप्त कर तीनों आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोल एक्ट 1949 के तहत कार्रवाई कर अपराध पंजीबद्ध किया गया बताया गया की आरोपी धनंजय सिंह के विरुद्ध पूर्व में भी तीन अपराध पंजीबद्ध है एवं आरोपी का नाम थाना जमोड़ी की गुंडा सूची में भी शामिल है साथ ही आरोपी गुलाब कोरी के विरुद्ध भी पूर्व में 4 अपराध अपंजीबद्ध है इसके साथ ही जमोड़ी पुलिस ने आरोपी राकेश कोरी पिता शिवराम उर्फ निचुआ कोरी उम्र 30 वर्ष निवासी अंधियारखोर थाना जमोडी जिला सीधी को विष्णु प्रताप सिंह बघेल निवासी वार्ड नंबर 9 नया बस स्टैंडके घर में घुसकर चोरी करने का प्रयास करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर मामला कायम करते हुए न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया

 

एनटीवी इंडिया न्यूज़

Main Ad1

खबर जरा हट कर –

 

 

News TOP Footer