यूरिया खाद एवं बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

0 266
Main Ad1

कृतिका: सीधी

सीधी जिले में व्यापक पैमाने पर व्याप्त यूरिया खाद की किल्लत एवं बिजली की समस्या का तत्काल निराकरण करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में 5 सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। जिला अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा ने यूरिया खाद के संकट के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि विंध्य क्षेत्र के हिस्से की यूरिया भाजपा सरकार द्वारा जहां उप चुनाव होने वाले हैं उन क्षेत्रों में भेजी जा रही है और विंध्य क्षेत्र के किसानों के हितों पर यह सरकार कुठाराघात कर रही है । उन्होंने कहा कि जब जब भाजपा की सरकार बनती है तो जानबूझकर सरकार खाद का संकट पैदा कर देती है ताकि किसान मार्केट में दुगने चार गुने दाम में ब्लैक में खाद खरीदने को मजबूर हो जाए । उन्होंने कहा कि बिचौलियों एवं मुनाफाखोरी से सांठगांठ के चलते भाजपा सरकार किसानों का शोषण कर रही है । ग्रामीण  क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर लंबे समय से जले हुए हैं केविल भी जो भाजपा सरकार के समय घटिया किस्म की लगाई गई थी वह भी जलकर गिर गई है। उन्होंने कहा कि बिजली एवं यूरिया खाद की समस्या से किसान त्रस्त हैं और सरकार उपचुनाव की तैयारी में व्यस्त है।
Main Ad1
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि यदि शीघ्र ही यूरिया खाद का संकट एवं बिजली की समस्या दूर नहीं की जाती तो कांग्रेस पार्टी बृहद जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लाल चंद गुप्ता, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान, संगठन प्रभारी महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह, प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू महामंत्री अरविंद तिवारी, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अशोक कोरी, पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष राज बहोर जयसवाल, किसान कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष पंकज सिंह,  ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण सिंह, दिनेश पाठक,  भूपेंद्र सिंह महेंद्र, अनिल श्रीवास्तव, हल्के सोनी, रामप्यारे कुशवाहा एवं पंकज गुप्ता विशेष रुप से उपस्थित रहे।
News TOP Footer