कांग्रेस भवन में मनाई गई राजीव गांधी की 76वीं जयंती

0 299
Main Ad1

कृतिका: सीधी

संचार क्रांति के जनक आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 76वीं जयंती जिला कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा पार्टी कार्यालय जवाहर कांग्रेस भवन में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई।
Main Ad1
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किए। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा में स्वर्गीय राजीव गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजीव जी ने जब कंप्यूटर कांति की शुरुआत की थी उस समय भाजपा द्वारा उनकी बहुत आलोचना की गई  थी। उन्होंने कहा कि राजीव जी ने जहां एक तरफ पंचायती राज व्यवस्था लागू करके पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े हुए व्यक्ति को सत्ता का भागीदार बनाकर महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज्य का सपना साकार किया था,  वहीं मतदान की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करके युवाओं को मताधिकार देकर देश का राजनैतिक भविष्य युवाओं के हाथों में सौंपने का कार्य किया था। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की  बदौलत ही आज संचार क्रांति एवं डिजिटल व आईटी के क्षेत्र में भारत विश्व में अग्रणी पंक्ति में खड़ा है।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी तथा ब्लॉक अध्यक्षों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लाल चंद गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह भदौरिया, संगठन प्रभारी महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह,  महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री कुमुदिनी सिंह, प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू, महामंत्री अरविंद तिवारी, सद्भावना प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह,  अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अशोक कोरी, पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष राज बहोर जयसवाल, किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज सिंह , ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण सिंह,  रामविलास पटेल, अरविंद तिवारी संकट,  संगठन सचिव जय सिंह, लक्ष्मी कांत शुक्ला,  रजनीश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव , भूपेंद्र सिंह महेंद्र,  रामप्यारे कुशवाहा, जान आलम खान, पंकज गुप्ता, धर्मेंद्र चौधरी, दिनेश पाठक, गोविंद गुप्ता,  हल्के सोनी, हारून मंसूरी, देवेंद्र मिश्रा विशेष रुप से उपस्थित रहे।
News TOP Footer