रीवा संभाग के आईजी चंचल शेखर ने सीधी पहुंचकर जिले के पुलिस अधीक्षक सभागार में अपराधों के निराकरण की समीक्षा की

0 583
Main Ad1

कृतिका सीधी :

17 अगस्त को रीवा संभाग के आईजी चंचल शेखर ने सीधी पहुंचकर जिले के पुलिस अधीक्षक सभागार में अपराधों के निराकरण की समीक्षा की समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आईजी को बताया कि विगत डेढ़ महीने के दौरान सीधी पुलिस ने नशे के अवैध व्यापार रेत के अवैध उत्खनन परिवहन के व्यापार शराब की अवैध बिक्री पर कार्यवाही के साथ जिले भर में गुमशुदा लोगों की तलाश और लंबे अरसे से इस जिले में फरार वारंटी अपराधियों की धरपकड़ का काम सफलतापूर्वक किया है बैठक में अपराधों की समीक्षा के दौरान रीवा संभाग की आईजी चंचल शेखर जिले की पुलिस के द्वारा अपराधों के निराकरण की प्रगति पर अपनी प्रसन्नता जताई और काफी संतुष्ट नजर आए उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को अपराध और अपराधियों से कड़ाई से निपटने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि इसी तरह की कार्रवाई या आगे भी लगातार जारी रहने चाहिए और अपराध और अपराधियों का खात्मा होना चाहिए आज उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास की भावना पैदा होनी चाहिए पुलिसअधीक्षक सभागार में अपराधों की समीक्षा के बाद रीवा संभाग के आएगी चंचल शेखर ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि इस जिले के पुलिस अधीक्षक और पुलिस की कार्यप्रणाली से अपराधों के निराकरण में काफी तेजी आई है इसके साथ ही उन्होंने जिले के पुलिस अधीक्षक की खुलकर तारीफ की मीडिया से चर्चा के दौरान आईजी रीवा चंद्रशेखर से सिटी हलचल ने जिले में नगर निरीक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया जिस पर चौंकाने वाला जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि निरीक्षकों की कमी है लेकिन हम काबिल अधिकारियों के हाथ में जिम्मेदारी सौंप कर काम चला रहे हैं।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer