प्रदेश में चल रहा है सिर्फ एक ही व्यापार और वह है भ्रष्टाचार का कहा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने


कृतिका सीधी :
17 अगस्त को सीधी जिले के एक दिवसीय प्रवास पर आए मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल से एक विशेष मुलाकात के दौरान सिटी हलचल कई सवाल उठाया जिनके जवाब देते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने प्रदेश की सरकार पर सीधा हमला बोल दिया सिटी हलचल ने सवाल उठाया कि आप मध्यप्रदेश में कोरोना पर सरकार के द्वारा किए जा रहे नियंत्रण कार्यक्रमों से कितना संतुष्ट है इस पर उन्होंने कहा कि जनता यह सब देख रही है उन्होंने कहा जितना जल्द दवा बनकर आ जाए उतना बेहतर होगा आगे सिटी हलचल ने मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष से सवाल उठया कि कमलनाथ सरकार ने प्रदेश की जनता को सौ रुपए महीने बिजली उपलब्ध कराई थी लेकिन आज वर्तमान में सरकार दो हजार चार हजार रुपए के बिल भेज रही है इस पर उन्होंने कहा कि आने वाले उप चुनाव में जनता इसका जवाब देगी सिटी हलचल ने आगे मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष से सवाल किया कि कोरोना काल में मध्य प्रदेश में सरकार की लगभग लगभग सभी योजनाएं ठप है इस पर उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और इस कोरोना काल में प्रदेश में सिर्फ एक ही व्यापार चल रहा है और वह है भ्रष्टाचार का आगे अजय सिंह ने कहा की आने वाले उप चुनाव के बाद मप्र में कांग्रेस की सरकार वापस आएगी।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
