ग्राम पंचायत बेंदुआ में उल्टा झंडा फहराने पर सरपंच से हुई पूछताछ जवाब में बताया मेरे खिलाफ हो रही है साजिश

0 388
Main Ad1

कृतिका सीधी :

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीधी जिले की ग्राम पंचायत बेदुआ में लापरवाही की वजह से उल्टा ध्वज फहराने का मामला सामने आया है बताया गया कि गांव के सरपंच जगलाल सेन ने आनन.फानन में पहुंचकर सुबह 7 30 बजे ग्राम पंचायत में ध्वजारोहण किया इसी दौरान कुछ लोगों ने उनकी फोटो भी खींची जिसमें साफ दिखाई देता है कि ध्वज उल्टा फहरा दिया गया है इसके बाद लोगों ने फोटो को मीडिया के लोगों को भेजना शुरू कर दिया सिटी हलचल को जब इस मामले की जानकारी मिली तो सिटी हलचल ने उल्टा ध्वज फहराने वाले सरपंच के गांव में जाकर उनसे इस संबंध में जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि मुझे साजिशन फसाया जा रहा है आगे उन्होंने कहा की झंडा मै नहीं बांधा था झंडा गांव के चौकीदार और एक अन्य व्यक्ति ने बांधा था और मुझसे आनन.फानन में ध्वजारोहण करवा दिया मुझे और भी कई जगह जाना था। इस मामले के आने के बाद पूरे गांव में तरह.तरह की चर्चाएं व्याप्त है अब देखना यह है कि शासन प्रशासन इस मामले के संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच करके क्या कार्रवाई करता है और क्या सच्चाई निकल कर सामने आती है।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer