भाजपा के जिला अध्यक्ष इंद्रशरण सिंह ने भाजपा कार्यालय में किया ध्वजारोहण


कृतिका सीधी :
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी सीधी के जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह की अगुवाई में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न किया गया भाजपा के जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के जिले के तमाम पदाधिकारी और जिला भाजपा महिला मोर्चा के तमाम पदाधिकारियों ने पहले ध्वज की पूजा की जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह ने ध्वजारोहण कर के झंडे को सलामी दी और राष्ट्र गान का गायन किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह चौहान पूर्व बीजेपी अध्यक्ष केके तिवारी बीजेपी युवा मोर्चा के प्रमोद द्विवेदी नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह अमित सोनी व महिला मोर्चा की पदाधिकारी सहित पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
