पुलिस अधीक्षक उतरे सड़कों पर

0 389
Main Ad1

लिया यातायात व्यवस्था का जायजा

कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए चलाया जन जागरूकता अभियान

Main Ad1

कृतिका: सीधी

बुधवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत औचक रूप से शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था से रूबरू होने निकल पड़े।
श्री कुमावत लगातार प्रयासरत हैं कि जिले की पुलिसिंग की परिभाषा बदले और आम जनमानस मे पुलिस के प्रति सम्मान व विश्वास की बढोत्तरी हो। इसी उद्देश्य की पुर्ति हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा पैदल ही औचक निरीक्षण करते हुए मिली  अनियमितताओं को सुधारने का प्रयास किया गया। उन्होंने पैदल चलते हुए बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिये, वहीं शहर में फर्राटे मारते हुए चलने वाले आटो चालको को समझाईस दी गयी। स्थानीय लालता चौक के समीप संचालित विजय मोबाइल की दुकान मे भीड इक्कठा करने पर कोविड़ 19 के मद्देनजर समझाईस दी गयी तो वहीं दुकान संचालक द्वारा दुबारा ऐसी गलती न दोहरारने का आश्वासन दिया गया।
इनका कहना है 
एनटीवी इंडिया न्यूज़ से खास मुलाकात के दौरान श्री कुमावत ने बताया कि जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से आमजनों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाया गया। बिना मास्क के सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण करने वालों को मास्क की अनिवार्यता को समझाया गया, वहीं बाजार क्षेत्र में पैदल घूमते हुए आर्थिक रूप से असहाय जनों को नि:शुल्क रूप से मास्क वितरण किया गया।
जिले में फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया। आमजनों को जिला प्रशासन द्वारा जारी गाईड लाइन के पालन हेतु प्रेरित किया गया।  पैदल यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। जिले में वेहतर पुलिसिंग के उद्देश्य से पहले भी पैदल चलते हुए हर समस्या से रूबरू होने का प्रयास किया गया था, साथ ही यह क्रम लगातार जारी रहेगा।
पंकज कुमावत 
पुलिस अधीक्षक सीधी

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –

News TOP Footer