चुरहट थानांतर्गत ग्राम सर्रा में हाइवे के बगल में नाली में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। जिसकी सूचना वहाँ के स्थानीय निवासी रामलाल जायसवाल ने डायल 100 को फोन पर दी। सूचना मिलते ही चुरहट थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पर पहुँचे। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।
वहाँ पर उपस्थित स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि वो विक्षिप्त व्यक्ति था, जो कि हमेशा घूमते हुए देखा जाता था। लोगों ने ‘स्टार समाचार’ को ये भी बताया कि सुबह तक वो यहीं पर देखा गया था परन्तु इसकी मृत्यु कब व नाले में कैसे गिरने से हुई ? किसी को नहीं पता।
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी लगभग 4 बजे पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त में जुट गई है व पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को दफनाए जाने की संभावना है।