जंगली सुअर के मांस सहित शिकारी गिरफ्तार

0 343
Main Ad1

धर्म्मेन्द्र सीधी :

चुरहट रेंज अंतर्गत बढौरा के  कोल्लूहा बीट में दो जंगली सुअर के बच्चों का शिकार करना ग्रामीणों को महंगा साबित हुआ। वन विभाग ने मुखबिर की सूचना के बाद न सिर्फ उन्हें गिरफ्तार किया बल्कि वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। वन विभाग ने लंबे समय बाद इस प्रकार की कार्रवाई को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार कोल्लूहा बीट में महान नहर में दो जंगली सुअर के बच्चे फंस गए थे जिन्हें ग्रामीणों द्वारा रविवार को उनका शिकार कर लिया गया एवं उनके मांस को काटकर आपस में बांट लिया गया। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी विनय सिंह ने 10 अगस्त को वन्यप्राणी सुरक्षा अधिनियम 272 की धारा 93951 के तहत मामला कायम कर न्यायालय चुरहट में पेश कर  राजमणि बसोर निवासी कोल्हुहा एवं शिवलाल बसोर को
जिला जेल भेज कर विवेचना की जा रही है।
Main Ad1
News TOP Footer