29 पेटी देसी मदिरा सहित अल्टो कार व बाइक जप्त

0 353
Main Ad1

2 आरोपी गिरफ्तार 1 फरार

आर.बी.सिंह राज

Main Ad1
एसपी पंकज कुमार कुमावत के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान के तहत बीती रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक अल्टो कार जो कि सोन पुल  तरफ से अवैध शराब लेकर आ रही है एवं एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल कार के आगे आगे पुलिस के लोकेशन हेतु चल रही है। जिसकी सूचना पर अमिलिया पुलिस ने टीम गठित कर रात तकरीबन 2 बजे के आसपास सोन नदी जोगदह पुल तरफ रवाना हुई जैसे ही जोगदहा पुल चढ़ाई के पास पुलिस पहुंची तो पुलिस को सफेद रंग की उपरोक्त कार दिखी तथा एक व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल लिए मारुति कार में बैठे व्यक्तियों से बात कर रहा था जो पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया।
जबकि पुलिस द्वारा कार में बैठे 2 लोगों का नाम पूछा गया तो उन्होंने अपना नाम प्रिंस उर्फ अनुराग पटेल पिता जनार्दन प्रसाद पटेल निवासी उकसा थाना अमिलिया व अनिल पटेल पिता रामसिया पटेल निवासी उकसा थाना अमिलिया बताया जिन्हें हिरासत में ले लिया गया। पुलिस द्वारा जब अल्टो कार की तलाशी ली गई तो उसमें 29 पेटी देसी प्लेन मदिरा 261 लीटर कीमत लगभग 1,01,500 रुपये की मिली। जिसे धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत जप्त कर अल्टो कार एमपी 18 सीए 2131 एवं बिना नंबर की मोटरसाइकिल को को भी जप्त किया गया है।
इस मामले में फरार आरोपी उदय उर्फ लुल्ली चौबे पिता तानसेन चौबे निवासी ग्राम सेमरी की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
News TOP Footer