मेडिकल स्टोर संचालकों को दी गई समझाइश

0 349
Main Ad1

नशीली सिरप और टेबलेट के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान

सीधी:धर्मेंन्द्र

Main Ad1

पुलिस कप्तान पंकज कुमावत के निर्देशन में सीधी पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध कार्यवाही का क्रम जारी है। नशीली दवाओं के परिवहन और भंडारण पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को दे दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में सीधी पुलिस द्वारा जिले में संचालित नशे के कारोबार पर करारी चोंट की जा रही है। 2 दिन पहले ही 274 सीसी कफ सिरप के साथ दो व्यक्तियों को स्कॉर्पियो वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस कप्तान ने थाना प्रभारियों को संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर जिले की सभी मेडिकल स्टोर्स पर नशीली कफ सिरप और टेबलेट से संबंधित दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिए हैं साथ ही सभी मेडिकल स्टोर्स को हिदायत दी जा रही है कि बिना चिकित्सकीय परामर्शपत्र के किसी भी प्रकार की नशे के लिए दुरुपयोग होने वाली दवाइयों का विक्रय ना किया जावे। यदि मेडिकल स्टोर्स के द्वारा उक्त निर्देशों का पालन नहीं किया जाता है तो उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

News TOP Footer