एसपी ने की सिटी कोतवाली पुलिस को विशेष पुरूस्कार से सम्मानित करने की घोषणा
कृतिका: सीधी
एबीसीडी पंकज कुमावत के निर्देशन में जिले में हो रहे अवैध मादक प्रदार्थो के परिवहन विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाकर सीधी के नौजवानों को नशे की गिरफ्त से बाहर लाने के प्रयास में एक और सराहनीय कार्यवाही की गयी। सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा 274 शीशी नशीली कफ सिरफ जखीरे के साथ दो आरोपी व स्कॉर्पियो वाहन को जप्त किया गया है।
3 जुलाई को थाना प्रभारी कोतवाली राजेश पाण्डेय को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक सफेद रंग की सीधी आरटीओ पासिंग स्कार्पियों में दो व्यक्ति बहरी तरफ से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरफ कोरेक्स लाने वाले हैं। जिस पर थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर बहरी तरफ रवाना किया गया। रजडिहा पुल के पास एक सफेद कलर की स्कार्पियो तेज गति से आती हुई दिखाई दी। जिसे उक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर रोका गया, जिस पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। जिन्हे हमराही स्टाफ द्वारा पीछा करके पकड़ा गया तथा वाहन की तलाशी ली गई जिसमें 274 शीशी ओनरेक्स कफ सिरफ पाई गई।
सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त वाहन में सवार राहुल गुप्ता पिता गुलाब गुप्ता कुचवाही एवं रावेन्द्र सिंह कौसिक पिता सत्य प्रताप सिंह निवासी उपनी से नशीली कफ सिरफ को रखने व परिवहन के संबंध में कागजात की मांग की गयी किन्तु किसी तरह के कोई वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गए जिस पर थाना कोतवाली द्वारा ड्रग कंट्रोल अधिनियम 1949 की धारा 5/13 एवं एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21, 22 के तहत कार्यवाही की जाकर आरोपियों के पास से 274 शीशी ओनरेक्स कफ सिरफ 2 नग मोबाईल एवं एक स्कार्पियों वाहन एमपी 53 टीए 1400 कुल कीमती 4,37,300 रूपये जप्त की गई। कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश की सीमा हनुमना जिला रीवा से क्रय कर सीधी जिले में इनके द्वारा परिवहन एवं विक्रय किया जाता रहा है।
इस कार्यवाही में सराहनीय योगदान देने वाले पुलिस स्टाफ को पुलिस अधीक्षक सीधी द्वारा उचित पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।