कर्मचारी नेता कमलभान सिंह का निधन

0 345
Main Ad1

आर.बी.सिंह राज

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ सीधी जिला इकाई के पूर्व अध्यक्ष तथा संरक्षक कमलभान सिंह का निधन हो गया है। वो विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ थे, जिससे ईलाज के लिए उन्हें जबलपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां आज सुबह उनका निधन हो गया। कमलभान सिंह के निधन पर जिले के कर्मचारी संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की  ओर से उन्हें श्रध्दांजलि अर्पित की गई है। जिला अध्यक्ष एलपी सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष डीएन तिवारी, कोषाध्यक्ष अयूब खान, दयाशंकर, बाबू लाल कोल ब्लॉक अध्यक्ष सीधी, गिरिजा दुबे समेत तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ सीधी के सभी पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों ने शोक संवेदना अर्पित करते हुए परिवार जनों को दुख को सहन करने का साहस देने की भगवान से प्रार्थना की है।

Main Ad1
News TOP Footer