रीना मिश्रा बनी नगर अध्यक्ष

0 493
Main Ad1

शिवसेना द्वारा नगर महिला मोर्चा का गठन

सीधी:धर्मेंन्द्र

Main Ad1
शिवसेना जिला अध्यक्ष विवेक पांडे ने महिला मोर्चा की नगर कार्यकारिणी गठन करते हुए नगर अध्यक्ष का पदभार रीना मिश्रा को सौंपा है।
 शिवसेना जिलाध्यक्ष विवेक पांडे ने कहा कि आज शिवसेना से महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष का कार्यभार रीना मिश्रा को दिया गया जिसमें रीना मिश्रा द्वारा दर्जनों महिलाओं को सदस्यता ग्रहण करवाई एवं सच्ची निष्ठा भाव से शपथ लेते हुए कहा की महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार एवं नगर की भ्रष्टाचार को लेकर महिलाओं को जागरूक करते हुए नगर के भ्रष्टाचार के विरुद्ध जल्द ही मोर्चा खोलेंगे एवं शिवसेना परिवार को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जागरूक कर संगठन में जोड़ने का मेरा अथक प्रयास रहेगा।
 इस बीच गीता गुप्ता, नीतू पार्वती, रोली गुड़िया रेनू तिवारी शांति मिश्रा प्रवीण त्रिपाठी सहित दर्जनों महिलाओं ने संगठन में सदस्यता ली।
इस बीच जिला अध्यक्ष विवेक पांडे, जिला प्रवक्ता रावेंद्र शुक्ला, विधानसभा प्रभारी प्रदीप विश्वकर्मा, सक्रिय सदस्य धीरज पटेल मौजूद रहे।
News TOP Footer