अवैध गांजा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

0 290
Main Ad1
जमोड़ी एवं चुरहट पुलिस ने किया गिरफ्तार
सीधी:धर्मेंन्द्र
Main Ad1
बीते कल सीधी जिले के चुरहट एवं जमोड़ी थाना क्षेत्रों में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ की गई कार्यवाही में गांजा सहित आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।
बीते शुक्रवार की रात करीब 9 बजे मुखबिर की सूचना पर जमोड़ी पुलिस ने गोपालदास बांध रोड पड़रा में आरोपी सत्यम सिंह गहरवार पिता चंद्रशेखर सिंह गहरवार 21 वर्ष निवासी ग्राम कंदवा थाना मांडा जिला प्रयागराज तथा आदर्श सिंह चौहान पिता पुष्पराज सिंह चौहान 19 वर्ष निवासी भलुहई अमरपुर थाना बहरी को 02 किलो 180 ग्राम गांजा तथा मोटर साइकल होंडा साइन एमपी 53 एमएफ 8490 के साथ गिरफ्तार कर धारा 8/20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों को जेल भेजा गया।
चुरहट पुलिस ने पकड़ा 3 किलो गांजा
  चुरहट थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सीधी- रीवा रोड में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग की उसी दौरान एक व्यक्ति जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रही था उसका पीछा कर हिरासत में लेकर सूचना के आधार पर बैग की तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान विक्की पटेल पिता संतु पटेल 19 वर्ष साकिन कुबरी के पास से काले कलर की बैग में 3  किलोग्राम गांजा पाया गया।
आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर उससे लगातार पूछताछ की जा रही  कि गांजा किस व्यक्ति से लिया गया व इतनी मात्रा में गांजा किसे देने के लिए जा रहा था।
News TOP Footer