ज्वेलर्स की दुकान से सोने चांदी के सामान चुराकर भाग रही महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार


कृतिका सीधी :
28 जुलाई को कुबेर ज्वेलर्स रामपुर नैकिन की दुकान में तीन औरतें गई और चांदी की बिछिया एवं सोने की लॉकेट को देखते देखते लगभग 70 ग्राम चांदी की बनी बिछिया एवं लगभग20 ग्राम सोने के बने लॉकेट को छुपा कर बिना पैसा दिए वहां से भागने लगी यह देख कर दुकानदार ने हल्ला गुहार किया तो आस पड़ोस की दुकान से लोगों को आता देख दो महिलाएं वहां से चंपत हो गई गए एवं 1 महिला को पकड़ कर पुलिस को सूचित किया गया जिस पर थाना रामपुर नैकिन पुलिस ने धारा 379 आईपीसी कायम कर आरोपी सुशीला देवी पति स्व0 रामाश्रय दोहरे उम्र 50 वर्ष निवासी चिटकनिया पूर्वा थाना देवियापुर जिला औरैया उत्तर प्रदेश को न्यायालय पेश किया गया । आरोपी महिला के पास से 3 जोड़ी कुल 6 नग सीसी चांदी की बिछिया लगभग 60 से 70 ग्राम के बीच बरामद की गई।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
