सर्राफा दुकान में चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

0 110
Main Ad1

लाखों का माल लेकर उड़ जाने की फिराक में थी आरोपी

सीधी:धर्मेंन्द्र

Main Ad1
सर्राफा व्यापारी की दुकान से चोरी कर भागने का प्रयास कर रही महिला को दुकानदार की सजगता के चलते रामपुर नैकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि बीते 28 जुलाई को कुबेर ज्वेलर्स रामपुर नैकिन की दुकान में तीन औरतें आईं और चांदी की बिछिया एवं सोने की लॉकेट में लगभग 70 ग्राम चांदी की बनी बिछिया एवं  लगभग 20 ग्राम सोने के बने लॉकेट को छुपा कर बिना पैसा दिए वहां से भागने लगीं। ये देख कर दुकानदार ने हल्ला गुहार किया तो आस पड़ोस की दुकान से लोगों को आता देख दो महिलाएं वहां से चंपत हो गईं जबकि 1 महिला को पकड़ कर पुलिस को सूचित किया गया जिस पर थाना रामपुर नैकिन पुलिस ने अपराध क्रमांक 466 / 2020 धारा 379 आईपीसी कायम कर आरोपी सुशीला देवी पति स्व. रामाश्रय दोहरे 50 वर्ष निवासी चिटकनिया पूर्वा थाना देवियापुर जिला औरैया उत्तर प्रदेश को न्यायालय पेश किया गया।
आरोपी महिला के पास से 3 जोड़ी कुल 6 नग सीसी चांदी की बिछिया लगभग 60 से 70 ग्राम  के बीच बरामद की गई।
News TOP Footer