झोलाछाप डाक्टर्स के खिलाफ हुई कार्यवाही

0 116
Main Ad1

सीधी:धर्मेंन्द्र

चुरहट नगर परिषद के बस स्टैंड क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर स्वास्थ्य, राजस्व, नगर पंचायत एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की। मामले की जानकारी लगते ही  संचालक क्लीनिकों को बंद कर दिया। गौरतलब है कि उक्त विभागों द्वारा औचक निरीक्षण यह कार्रवाई शुरू की गई।
Main Ad1
प्राप्त जानकारी के अनुसार चुरहट में झोलाछाप डाक्टर , क्लीनिक एवं पैथालॉजी के खिलाफ हुए औचक निरीक्षण के दौरान 4 क्लिनिकों को आवश्यक कागजात ना पायेजाने पर सील कर दिया गया जिसमें से हार्दिहा रोड में मनसुखलाल पटेल, वीरेश पटेल, प्रदीप विस्वास एवं आरपी सोनी की क्लिनिक शामिल हैं।
कार्रवाई की भनक मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। निजी क्लीनिक पर ताले लगने शुरू हो गये।  गौरतलब है कि चुरहट क्षेत्र में इस तरह आधा दर्जन दुकाने संचालित हैं जो बिना अनुमति व बिना पर्याप्त डिग्री के काम कर रही हैं। बिना तकनीकी डिग्री व प्रशिक्षण के लोग पैथालॉजी संचालित कर रहे हैं। उक्त चारों क्लीनिकों को टीम ने सील किया।
 तहसीलदार शिवशंकर शुक्ल द्वारा बताया गया कि राजस्व एवं स्वास्थ विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिस प्रकार आज कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई में जब्तशुदा दवाईयों की जांच कर मामला स्वास्थ्य विभाग के जांच के बाद पुलिस को सौंपा जाएगा।
कार्रवाई में राजस्व विभाग से प्रभारी तहसीलदार शिवशंकर शुक्ल, डॉ. अक्षय सिंह, एसआई धर्मेन्द्र सिंह राजपूत, नगरपंचायत से आरआई विजय सिंह, आरक्षक आनंद सिंह ,स्टाफ नर्स दीप्ति तिवारी,पटवारी रामलखन प्रजापति, यज्ञशरण साहू, आरक्षक बृज किशोर शुक्ला,
तहसीलदार अमले के साथ थे।
News TOP Footer